Newztrending

अक्षय तृतीया 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त:

  • तिथि: [ 30 अप्रैल 2025]
  • पारण समय: (बुधवार दोपहर 2.20 मिन्ट)
  • स्वर्ण खरीदारी का शुभ मुहूर्त: पूरे दिन को शुभ माना जाता है, लेकिन विशिष्ट समय पर खरीदारी करना विशेष फलदायी रहता है।

अक्षय तृतीया पूजा विधि:

  1. प्रातः स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  2. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।
  3. पीले फूल, अक्षत (चावल), तुलसी और गंगाजल से पूजन करें।
  4. व्रत रखकर दान-दक्षिणा करें, खासकर अन्न, जल और वस्त्र का दान शुभ माना जाता है।
  5. घर में नए कार्यों की शुरुआत करें, जैसे नए व्यापार या गृह प्रवेश आदि।

अक्षय तृतीया का महत्व:

अक्षय तृतीया के दिन किए गए पुण्य कार्य कभी क्षय नहीं होते, इसीलिए इस दिन को “अक्षय” (जिसका नाश न हो) कहा जाता है। यह दिन विवाह, संपत्ति निवेश, स्वर्ण खरीदारी और धार्मिक कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

Akshaya Tritiya 2025: अपनी राशि के अनुसार करें दान, प्राप्त करें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

मेष राशि: गेहूं का दान – मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) पर पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का बेहतरीन मौका है इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करना और गेहूं का दान करना इस राशि वालों के लिए विकास रूप से शुभ माना जाता है।

इसके अलावा मेष राशि वालों को शाम के समय घर में दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय न केवल उनकी आर्थिक समस्या को दूर करेगा बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

वृषभ राशि: दूध का दान- वृषभ राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन दूध का नाम करना चाहिए। माना जाता है कि दूध का दान करने से जीवन में सुख शांति बढ़ती है और घर में खुशी का माहौल रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दूध से अभिषेक करना भी फायदेमंद हो सकता है। यह उपाय परिवार में प्रेम और समृद्धि बढ़ाएगा।

मिथुन राशि: हरी मूंग का दान- मिथुन राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया के दिन हरी मूंग का दान करना शुभ माना जाता है। यह दान परिवार में प्रेम और एकता को बढ़ाता है। साथ में इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करने से मिथुन राशि वालों को मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पारिवारिक कलह से परेशान है।

कर्क राशि: मिश्री का दान– कर्क राशि वाले लोगों को अक्षय तृतीया पर मिश्री दान करनी चाहिए। यह उपाय आर्थिक स्थिरता और मां लक्ष्मी की कृपा पाने में मददगार होता है। इसके अलावा गरीबों को पैसे दान करने से इस राशि के लोगों को पैसे कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दिन पूजा के दौरान मिश्री का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।

सिंह राशि: मंदिर में दीप दान–  सिंह राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन किसी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करनी चाहिए और वहीं पर जरूरतमंदों को गेहूं का दान करना चाहिए। ऐसा करना उनके लिए विशेष रूप से फलदाई है। यह उपाय उनके जीवन में सुख और संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। मंदिर में दीपदान करना भी इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि: खीर का दान– कन्या राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन गरीबों को खीर खिलाना चाहिए। माना जाता है कि यह उपाय उनके कुंडली के दोष को काम करता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। इस राशि के लोग खीर बनाते समय केसर का उपयोग करें और इसे मां लक्ष्मी को भोग लगाने के बाद दान करें। यह उपाय धन और स्वास्थ्य दोनों ही लिहाज से फायदेमंद है।

तुला राशि: पानी और जूते का दान–  तुला राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए और जरूरतमंदों को जूते चप्पल दान करना चाहिए। यह उपाय उन्हें मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा प्राप्त करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा इस दिन तुला राशि के लोगों को पानी से भरे घड़े का दान भी करना चाहिए जो उनके लिए बहुत शुभ  रहेगा।

वृश्चिक राशि: लाल वस्त्र का दान– वृश्चिक राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की खास पूजा करनी चाहिए। यह उपाय उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होगा। इस राशि के लोग पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढाएं और लाल वस्त्रो का दान करें।

धनु राशि: चने की दाल का दान– धनु राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन चने की दाल का दान करें। यह उपाय उनके जीवन में आ रही रूकावटों को धीरे-धीरे दूर करने में सहायक सिद्ध होगा। इसके अलावा धनु राशि के लोग इस दिन पीले कपड़े पहन कर पूजा करें। ऐसा करना उनके लिए शुभ होगा।

मकर राशि: जल से भरी मटकी का दान– मकर राशि के लोग अक्षय तृतीया पर पानी से भरे मटकी का दान करें। यह उपाय उनकी आर्थिक तंगी को खत्म करने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने में सहायक होगा। इसके अलावा मकर राशि वालों को इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना भी लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि: फलों का दान– कुंभ राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन मौसमी फलों का दान करना चाहिए ऐसा करना उनके जीवन में खुशहाली लाता है और घर में चल रहे झगड़ों को समाप्त करने में सहायक होता है फलों को दान करने से पहले मां लक्ष्मी को भोग लगाना ना भूले।

मीन राशि: बेसन की मिठाई का दान– मीन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन बेसन से बनी मिठाई का दान करना चाहिए यह उपाय खास रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं मिठाई दान करने से भगवान विष्णु को भोग लगाएँ।

FAQ- Akshaya Tritiya Par Rashi Anusar Daan

 

.


 

 

1 comment on “Akshaya Tritiya 2025:अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है। इस दिन को स्वर्ण खरीदारी, दान-पुण्य और शुभ कार्यों के लिए विशेष रूप से उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कई गुना बढ़कर प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस वर्ष अक्षय तृतीया की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, खरीदारी का समय और पूजा विधि के बारे में विस्तार से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *